Press "Enter" to skip to content

“चिराग को अपने पापा रामविलास के भाषण से कुछ सीखना चाहिए”: तेजस्वी ने दी नसीहत

पटना: बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर चिराग पासवान को नसीहत दी है। तेजस्वी ने कहा है कि चिराग पासवान को कुछ भी बोलने से अपने पापा के भाषण को सुनना चाहिए कि उनके क्या विचार थे और वो कितने बड़े जननेता थे। रामविलास गरीबों के नेता थे और हमारे आदरणीय थे। उन्होंने हमेशा सच को ही सच कहा है तो चिराग को उनके पुराने भाषण को सुनकर कुछ सीखना चाहिए।

PM मोदी ने चिराग को किया फोन, ICU में भर्ती रामविलास का हालचाल जाना -  Ramvilas paswan health condition Chirag Paswan PM Narendra Modi Bihar  Election - AajTak

तेजस्वी ने कहा कि मोदी के रहते आरक्षण मजबूत हुआ यह बातें चिराग पासवान कहते हैं जो खुद एकसंपन्न दलित है। उनको कुछ इस बारे में सोचना चाहिए। मोदी जी ने चिराग पासवान के साथ जो किया है वह भी याद करना चाहिए। मोदी सरकार ने चिराग पासवान के पिताजी की मूर्ति को फेंकवाया उनके घर को खाली करवाया। उनके पार्टी का जो सिंबल बंगला  था उसको छीनने का काम किया। इतना ही नहीं घर में चाचा-भतीजे में लड़ाई लगवाए। इसके बाद  भी चिराग पासवान मोदी जी के हनुमान बने हुए हैं तो उनके बारे में क्या ही कहा जा सकता है।

इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि कोई भी खुदगर्ज आदमी होता तो मोदी जी के साथ नहीं रहता। लेकिन पता नहीं चिराग पासवान को क्या हो गया है ? हालांकि, चिराग पासवान स्वतंत्र है। वह किसी के साथ भी रह सकते हैं। लेकिन, मेरा तो यही मानना है कि अभी आरक्षण के बारे में चिराग पासवान को उनको पूरी जानकारी नहीं है ना ही आरक्षण के बारे में इतिहास की उनको जानकारी है।

चिराग पासवान को पहले चाहिए की वो आरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त करें और जानकारी तभी उनको प्राप्ति हो सकती है जब अपने पिताजी का रामविलास जी जो हम सबों के नेता थे उनके भाषणों को वह सुनेंगे। उनको अपने अपने पिता के भाषण को सुनना और समझना चाहिए। मोदी जी हैं तो लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। इसलिए आंख बंद करके नहीं रहना चाहिए आंख खोल कर रहना चाहिए।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *