Press "Enter" to skip to content

मुकेश सहनी का अमित शाह पर विवादित बयान, कहा- ‘पीएम मोदी के साथ अब केंद्रीय मंत्री भी झूठ बोल रहे’

पटना: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने के कलाकार हैं। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी झूठ बोल रहे हैं।

पीएम मोदी और अमित शाह की बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज - narendra modi amit shah meeting with chief ministers election one nation one election - AajTak

मुकेश सहनी ने आज सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सुपौल और मधेपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह कल कह रहे थे कि कांग्रेस के कारण मंडल कमीशन लागू नहीं हुआ, लेकिन सवाल यह है कि वे दस साल से सरकार में हैं इन्हें कौन रोका है?

उन्होंने कहा कि पुरानी बात करने से क्या लाभ है। आज जिस संविधान ने हमलोगो को अधिकार दिया वही संविधान आज खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार संविधान को बदलने में लगी है। भाजपा पैसे के बल पर एमएलए, एमपी को खरीद कर जनता द्वारा चुनी सरकार गिरा देती है, क्या यही लोकतंत्र है? आज देश में लोकतंत्र नहीं है।

उन्होंने लोगों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार केवल मंदिर मस्जिद, हिंदू मुस्लिम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिहार के लिए क्या किया, यह भाजपा के नेता कभी नहीं बोल रहे हैं।

उन्होंने लोगों से गरीबों के कल्याण वाली सरकार बनाने के लिए महागठबंधन के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करते हुए कहा कि महागठबंधन के सरकार बनने से ही गरीबों को अधिकार मिल सकेगा।

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *