Press "Enter" to skip to content

लोकसभा चुनाव 2024: तेजस्वी यादव ने क्यों दी अमित शाह को सत्तू पीने की नसीहत…?

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। कटिहार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित किया। अमित शाह के पूरे संबोधन के दौरान कांग्रेस और लालू फैमिली उनके निशाने पर रही। रांची में आयोजित उलगुलान रैली को संबोधित करने के बाद वापस पटना लौटे तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बड़ी नसीहत दे दी है।

'बिहार को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं लालू', कटिहार की रैली में  गरजे अमित शाह - Amit Shah Rally

दरअसल, लोकसभा चुनाव के बीच शक्ति प्रदर्शन करने के लिए इंडी गठबंधन के लोग रांची में एकजुट हुए। जेएमएम की ओर से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया। जिसमें इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता शामिल हुए। राजद नेता तेजस्वी यादव भी इस रैली में शामिल हुए और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उधर, कटिहार में अमित शाह ने बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया और लालू के साथ साथ कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

अमित शाह ने कहा है कि अगर आरजेडी सत्ता में आई तो जंगलराज वापस आ जाएगा, इसपर तेजस्वी ने शाह को बड़ी नसीहत दे दी। तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह बिहार आएं तो सत्तू पिएं, सत्तू पीने से शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है। ठंडे दिमाग से वे बिहार के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रांची में बहुत बड़ी रैली थी, ग्राउंड छोटा पड़ गया। सब लोगों ने हुंकार भरी है और झारखंड की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वहां से भी भगाएंगे। बिहार, झारखंड, यूपी साफ हो जाएंगे तो बचेंगे कहां? ये लोग कहीं नहीं टिकने वाले हैं।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *