पटना: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत कटिहार लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को एनडीए के प्रत्याशी दुलालचन्द्र गोस्वामी समेत 17 प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा के कार्यालय वेश्म में नाम निर्देशन का पर्चा दाखिल किया। इसके पूर्व निर्दलीय अशोक कुमार भगत, कांग्रेस से तारिक अनवर एवं निर्दलीय हिमराज सिंह ने पर्चा दाखिल किया था।

नामांकन के अंतिम दिन तक कुल मिलाकर 20 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। एनडीए के प्रत्याशी दुलालचन्द्र गोस्वामी के साथ भाजपा और जदयू के वरीय नेता मौजूद थे। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री लेसी सिंह सहित भाजपा-जदयू के स्थानीय विधायक भी राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।























Be First to Comment