पटना: मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी जल्द बिहार में महागठबंधन की सहयोगी बन सकती है। जानकारी के मुताबिक लालू यादव की आरजेडी से सहनी की बात बन गई है और जल्द इसका ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया जा सकता है। जिसके औपचारिक घोषणा की आज प्रबवल संभावना है। जानकारी के मुताबिक, सहनी की वीआईपी को 2 से 3 सीटें मिल सकती है। अभी तक आरजेडी कई सीटों पर प्रत्याशियों की तलाश में जुटी है। वहीं कांग्रेस भी 6 प्रत्याशियों की खोज कर रही है। कांग्रेस ने अब तक सिर्फ तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वहीं लालू की आरजेडी दर्जनभर से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
ऐसे में अगर मुकेश सहनी की वीआईपी की महागठबंधन में एंट्री होती है। तो उन्हें 2-3 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है । जिन सीटों पर मुकेश सहनी की बात चल रही है। उनमें वैशाली, झंझारपुर और दरभंगा शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी सहनी की पार्टी वीआईपी महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। जिसमें खगड़िया, मुजफ्फरपुर और मधुबनी कैंडिडेट उतारे थे। लेकिन तीनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। खगड़िया से खुद मुकेश सहनी भी नहीं जीत पाए थे।
इससे पहले मुकेश सहनी ने दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी। लेकिन वहीं उनकी बात नहीं बन पाई थी। सीटों पर पेच फंस गया था। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं। कि महागठबंधन में उनकी सेटिंग हो गई। और जल्द ही इसका ऐलान भी हो जाएगा। बिहार में महागठबंधन में हुए सीट बंटवारे में आरजेडी के खाते में 26, कांग्रेस के खाते में 9, माले के खाते में 3, भाकपा और माकपा के खाते में एक-एक सीट मिली है। ऐसे में इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं। कि आरजेडी अपने खाते की 3 सीटें मुकेश सहनी की वीआईपी को दे सकती है।
इससे पहले वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति ने कहा कि हमारी पार्टी लगातार दिल्ली और पश्चिम बंगाल की तहर बिहार, यूपी और झारखंड में निषादों को आरक्षण देने की मांग कर रही है। जो भी निषाद को आरक्षण देने की को स्वीकार करेगा हमारी पार्टी उसके साथ गठबंधन करने को तैयार है।


Be First to Comment