Press "Enter" to skip to content

“सांप पर भरोसा कर सकते हैं, लेकिन भाजपा पर नहीं”, जमुई में पीएम मोदी की चुनावी सभा पर ममता का हम’ला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार में चुनावी रैली के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। जमुई में लोजपा-रामविलास के प्रत्याशी अरुण भारती के समर्थन में रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने लालू यादव का नाम लिए बगैर जंगलराज और भ्र'[ष्टाचार पर आरजेडी को आड़े हाथों लिया। लैंड फॉर जॉब घोटा’ले पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाते हैं, वे बिहार का क्या भला करेंगे।

पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और चिराग पासवान एक मंच पर दिखे, जमुई में एनडीए  प्रत्याशी के लिए मांगा वोट - pm modi cm nitish kumar and chirag paswan seen  on one

वहीं, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।

उधर, गुरुवार का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए मुश्किल भरा रहा। एक दिन पार्टी को तीन बड़े झटके लगे। बुधवार को जहां कांग्रेस ने संजय निरुपम को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाया। तो गुरुवार को गौरव बल्लभ और बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।

 

Share This Article
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *