Press "Enter" to skip to content

पीएम मोदी की पहली रैली से पहले परिवारवाद वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के प्रचार अभियान का शंखनाद करने वाले हैं। जमुई में आज उनकी बड़ी रैली होने वाली है जिसमें बिहार सीएम नीतीश कुमार के अलावे एलजेपीआर के चिराग पासवान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के साथ सभी बड़े नेता शामिल होंगे।

pm narendra modi sringar speech on article 370 ramazan and mahashivratri -  India Hindi News - जम्मू-कश्मीर को बताया परिवार, रमजान की बधाई तो  शंकराचार्य का भी जिक्र; श्रीनगर में PM की

इस बीच आरजेडी नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के परिवारवाद वाले बयान पर बड़ा तंज कसा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 14 उम्मीदवारों की सूची जारी कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा है कि दो दो क्षेत्रीय परिवारवादी, दो राष्ट्रीय वंशवादी उम्मीदवारों का पीएम के लिए पीएम चुनाव प्रचार करेंगे।

अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी आज बिहार में प्रथम चरण की 4 सीटों का प्रचार करने आएंगे। चारों सीटों पर विशुद्ध 100%  परिवारवादी उम्मीदवार हैं। इनमें से दो कथित क्षेत्रीय परिवारवादी पार्टियों के तथा दो उम्मीदवार देश की सबसे बड़ी परिवारवादी एवं वंशवादी नेताओं से भरी पड़ी बीजेपी पार्टी के है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *