Press "Enter" to skip to content

लोकसभा चुनाव 2024 में “राजद” पहली बार औरंगाबाद, सुपौल और पूर्णिया से उतरेगी चुनावी मैदान में…

पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों के ऐलान के बाद अब सीटों का बंटवारा भी हो गया है। एनडीए के बाद कल दोपहर महागठबंधन में भी सीटों का बंटवारा हो गया इस बार राजद कोटा में 26 सीट, कांग्रेस में 9 और वाम दल में 5 सीटों को तीन पार्टियों में बांटा गया है। सीट बंटवारे के इस फार्मूले के तहत लोकसभा चुनाव में राजद पहली बार औरंगाबाद, सुपौल और पूर्णिया से चुनावी मैदान में होगा।

दरअसल, राजद पहली बार औरंगाबाद, सुपौल और पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव लड़ रहा है। जिसमें औरंगाबाद सीट पर महागठबंधन में अब तक कांग्रेस के ही कैंडिडेट मैदान में उतारे जाते रहे है। वहीं, सुपौल लोकसभा सीट के गठन के बाद पहली बार राजद के सिंबल पर कोई कैंडिडेट मैदान में होगा और यही हाल पूर्णिया का भी है, यहां भी राजद पहली दफे लोकसभा के चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में इन सीटों पर बहुमत हासिल करना तेजस्वी के लिए बड़ी चुनौती है।

मालूम हो कि, वर्ष 2019 में पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए बना महागठबंधन के बीच हुए मुकाबले में एनडीए गठबंधन 53.25% वोट पाकर 40 में से 39 सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब हुआ था। जबकि यूपीए को 30.61% बहुत हासिल हुआ था और सिर्फ कांग्रेस नहीं एक सीट पर बहुमत हासिल की। इस चुनाव में भी कांग्रेस चुनाव सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसे कल 7.70% और हासिल हुआ था। वही राजद 19 सीटों पर चुनाव लड़ा था सभी सीटों पर हार मिला था। हालांकि, राजद को कुल 15.36% वोट हासिल हुआ था। जबकि यूपीए के घटक दलों में शामिल उपेंद्र कुशवाहा को 5 सीटों पर 3.35%, जीतन राम मांझी की पार्टी को 3 सीटों पर 2.35% और मुकेश सहनी की वीआईपी को 4 सीटों पर 1.62% वोट हासिल हुए थे।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *