नवादा: भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह को भले ही किसी दल से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं मिला। मगर, वह चुनावी मैदान में अपना दम दिखाने को तैयार हैं। भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह ने 28 मार्च, 2024 दिन गुरुवार को नवादा समाहरणालय पहुंचकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन कराया है. उनके साथ यूट्यूबर मनीष कश्यप भी समाहरणालय पहुंचे थे.
भोजपुरी फिल्म स्टार गुंजन सिंह के नामांकन में उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला. गुंजन सिंह ने अपने पैतृक गांव गोविंदपुर प्रखंड के भावनपुर से सीधा समर्थकों के साथ नवादा समाहरणालय पहुंचे. उन्होंने कहा मैं नवादा का बेटा हूं और नवादावासियों को नवादा का बेटा की जरूरत थी. विकास और विश्वास के मुद्दे पर आम जनता के पास जाएंगे. हमें नवादा के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है. हम यह चुनाव क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर लड़ेंगे।
नवादा में भोजपुरी सुपर स्टार और चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप को देख युवा वर्ग द्वारा सेल्फी का दौर चलता रहा। जगह-जगह समर्थकों हुजूम उनके काफिला को रुकवाकर सेल्फी लेते दिखे. जिसपर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कहा कि यह नवादावासियों का प्यार है कि नवादा का बेटा और बिहार के बेटा को सम्मान दे रहा है. उन्होंने कहा कि नवादा से गुंजन सिंह को विकास के मुद्दे पर भारी मतों से जीत होगी.

बता दें कि भोजपुरी फिल्मी जगत में चर्चित चेहरा और नवादा का बेटा कहे गुंजन सिंह के नामांकन के साथ ही अब राजनीति हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि अब नवादा लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबाला त्रिकोणिय हो सकता है. क्योंकि राजद से श्रवण कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं. वहीं, नवादा लोकसभा सीट से बीजेपी ने विवेक ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है.





















Be First to Comment