पटना: बिहार बीजेपी अध्यक्ष सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के राजद सुप्रीमो लालू यादव पर दिए गए विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी ने सम्राट चौधरी पर हमला बोला है। राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि ये कौनसी ज़ुबान बोल रहे हैं सम्राट चौधरी? एक पिता-पुत्री के रिश्ते पर इस तरह की टिप्पणी कर आपने अपने बारे में पूरी दुनिया को बता दिया की आपकी सोच-समझ में कितना ओछापन और घटियापन है।

मनोज झा ने कहा कहा कि राजनीति के इस कालखंड में जब भाषाई गरिमा लगातार गिर रही है। और बड़े-बड़े पदों पर बैठे लोग इसे गिरा रहे हैं। उस गरिमाविहीन राजनीति में भी ये शर्म का विषय है। इसको में कौन सी संज्ञा दूं। ये कौन भी जुबान बोल रहे हैं सम्राट चौधरी। कुछ भी नहीं छोड़िएगा, मानवीयता नाम का कुछ भी नहीं। कोई तर्क नहीं, कोई पीड़ा नहीं। ऐसी ओछी टिप्पणी करके आप लालू जी का, रोहिणी जी का कुछ नहीं बिगाड़ पा रहे। ऐसी टिप्पणी करके आपने अपने बारे में पूरी दुनिया को जरूर बता दिया है कि आपकी सोच, आपकी समझ में कितना ओछापन और घटियापन है।

आपको बता दें इससे पहले सम्राट चौधरी ने लालू यादव को टिकट बेचने का माहिर खिलाड़ी बताते हुए कहा था कि टिकट बेचने में लालू यादव ने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा। पहले अपनी बेटी की किडनी ली, और उसके बाद लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। जिसके बाद रोहिणी आचार्य ने भी ट्विट कर सम्राट चौधरी पर हमला बोला था और कहा था कि ओछी सोच और ओछे चरित्र वालों की हर ओछी बात का जवाब जनता के बीच, जनता जनार्दन की अदालत में दूंगी. सही-गलत का फैसला जनता करेगी।




















Be First to Comment