Press "Enter" to skip to content

लोकसभा चुनाव 2024: लालू यादव की दो बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य लड़ेंगी चुनाव!

पटना: लालू यादव की दो बेटियां लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं। लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य अब राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं। वह छपरा (सारण) से चुनाव मैदान में उतरेंगी। वहीं लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट पर फिर चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही बिहार सरकार में मंत्री रहे आलोक मेहता उजियारपुर से चुनाव मैदान में नजर आएंगे। इसके साथ ही बांका से जय प्रकाश नारायण चुनाव लड़ते नजर आएंगे। जबकि जहानाबाद से राजद नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। लेकिन,इन तमाम नामों में जिसकी चर्चा सबसे अधिक हो रही है वो नाम है रोहणी आचार्य का है।

Rohini Yadav: काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी लालू की बेटी रोहिणी?  दैनिक जागरण के सवाल पर दिया ये जवाब - Lalu yadav daughter Rohini yadav will  contest elections from Karakat Lok

दरअसल, सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी के चुनाव लड़ने के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे लेकिन अब लालू परिवार ने इसकी पुष्टि कर दी है। रोहिणी को पिछले एक महीने से छपरा, काराकाट, पश्चिमी चंपारण, मधेपुरा और पाटलिपुत्र जैसी सीटों से चुनाव लड़ने का ऑफर आया हुआ है।इसके बाद अब रोहणी से खुद के लिए छपरा सीट फाइनल किया है। इसके पीछे लालू यादव खुद लगे हुए थे।

वहीं, लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने पाटलिपुत्र सीट पर दावा ठोंक दिया है। पाटलिपुत्र सीटपर राजद को मिल रही लगातार हार मिल रही है। इसको देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार लालू यादव पाटलिपुत्र से रीतलाल यादव या भाई वीरेंद्र को टिकट दे सकते हैं। दोनों ही फिलहाल राजद से विधायक हैं।

lok sabha election 2019 VIP Candidate Misa Bharti profile | VIP Candidate:  पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर मीसा भारती को साल 2014 में मिली थी शिकस्त, एक बार  फिर RJD की उम्मीदवार

मालूम हो कि , गुरुवार को लालू यादव से मिलकर राबड़ी आवास से निकले रीतलाल यादव ने पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ने की उनकी इच्छा के सवाल पर मीडिया से कहा- ‘हम नहीं चाह रहे हैं। यहां का सीट भाई -बहन के प्यार का सीट है। दीदी जैसा सोचेंगे, उसी हिसाब से हम लोगों को चलना है।यानी रीतलाल यादव यह मान चुके थे कि उनको इस बार भी पाटलिपुत्र सीट से चुनाव मैदान में नजर नहीं आएंगे।

उधर, मुंगेर सीट को लेकर बीते रात अशोक महतो भी लालू आवास पर अपनी पत्नी के साथ नजर आए। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी को लालू यादव के तरफ से सिंबल दे दिया गया है। वो अब मुंगेर से ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसे लेकर उन्होंने कहा है कि -मुंगेर हमारा है तो हम यहां से भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *