Press "Enter" to skip to content

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, तेजस्वी यादव को दी चुनौती

पटना: बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने ऐलान किया है को वो आगामी लोकसभा चुनाव हर कीमत पर लड़ेंगे। फिर चाहे कोई भी मौका दे। हालांकि उन्होने ये नहीं बताया कि वो किस पार्टी या फिर किस गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। ये अभी तक साफ नहीं किया है। लेकिन ये जरूर बताया कि अगर राम जी चुनाव लड़वाएंगे तो जरूर लड़ेंगे। और अब उन्हें चुनाव लड़ने से कोई रोक नहीं सकता है।

यूट्यूबर मनीष कश्यप लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, तेजस्वी यादव को खुली चुनौती- 'मैं  स्टांप पर लिखकर...' - Republic Bharat

कश्यप ने कहा कि वो बिहार का बेटा है। और उनका गठबंधन बिहार की जनता के साथ है। ऐसे में उनका काम बिहार के लोगों की आवाज उठाने का है। इस दौरान तेजस्वी यादव निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब तेजस्वी यादव मुझे गले लगाएंगे। क्योंकि मुझपर जो आरोप थे। उनमें बरी हो गया हूं। लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे। वो झुकेंगे नहीं, क्योंकि वो लालू यादव के बेटे हैं। इन लोगों ने झुकना सीखा ही नहीं है।

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा वो जितने रोजगार देंगे। उससे चार गुना ज्यादा रोजगार मैं दूंगा। क्या 4 लाख रोजगार देने से गरीब का पेट भर जाएगा। मैं स्टांप पेपर पर लिख कर देता हूं कि अगले 5 साल में 40 लाख रोजगार दूंगा। उन्होने कहा कि हर कीमत पर लोकसभा चुनाव लडूंगा और जीतकर भी आऊंगा। बिहार की जनता का आशीर्वाद मेरे साथ है। हालांकि किस पार्टी की ओर से चुनाव लड़ेंगे। इस सवाल को वो टालते नजर आए।

\

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *