Press "Enter" to skip to content

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त ने सीएम नीतीश से की मुलाकात, ‘स्कॉटलैंड की तर्ज पर होगा बिहार में जल प्रबंधन’

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ब्रिटेन दौरे के क्रम में स्कॉटलैंड में जल संसाधन के क्षेत्र में किए जा रहे नये प्रयोगों की जानकारी ली। साथ ही यह भी जाना कि बिहार में बेहतर जल प्रबंधन को लेकर क्या-क्या काम किया जा सकता है। ताकि, स्कॉटलैंट की तर्ज पर बिहार में जल प्रबंधन किया जा सके। इसको लेकर उन्होंने ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोराइस्वामी से चर्चा भी की। उच्चायुक्त मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करने उनके पास आये थे।

CM नीतीश कुमार आज विदेश यात्रा से लौटेंगे दिल्ली, NDA में सीट शेयरिंग का  मामला बढ़ेगा आगे

मालूम हो कि स्कॉटलैंड जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था काफी उन्नत है। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक रूप से जल संसाधन की प्रचुरता वाले इस प्रदेश में जल के बेहतर इस्तेमाल के विषय में उच्चायुक्त से चर्चा की। उन्होंने जाना कि पेयजल के रूप में 90 प्रतिशत घरों में किस तरह से इसकी आपूर्ति की जा रही है। स्कॉटलैंड में जल संचयन और जल का संसाधन के रूप में कैसे बेहतर प्रयोग किया गया है, इसकी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से जानकारी ली। यह भी चर्चा हुई कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है और बिहार में भी पानी की प्रचुरता है। उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री के जल-जीवन-हरियाली अभियान की प्रशंसा की और जल संसाधन के बेहतर प्रबंधन को लेकर बिहार के गंभीर प्रयासों की भी चर्चा की।

पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री का ब्रिटेन दौरा कई अर्थों में बिहार की प्रगति का नया अध्याय होगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा जहां साइंस सिटी को विश्व पटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा, वहीं हर साल बाढ़ और सुखाड़ से प्रभावित होने वाले बिहार के लिए बेहतर जल प्रबंधन में भी मदद मिलेगी। ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि बिहार में ऑईकॉनिक एवं विश्वस्तरीय साइंस सिटी के निर्माण में वो हरसंभव सहयोग करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी उपस्थित थे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *