Press "Enter" to skip to content

जेपी नड्डा से मिले पवन सिंह, आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने की बताई वजह

पटना: बीजेपी ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शनिवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया गया था, लेकिन पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. इसके बाद से भोजपुरी स्टार पवन सिंह बीजेपी पर दबाव बनाने में लगे हैं. इसी मामले पर सोमवार को उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

जो भी होगा अच्छा होगा', आसनसोल की उम्मीदवारी छोड़ने के बाद जेपी नड्डा से मिले  पवन

जेपी नड्डा से मिलने के बाद पवन सिंह ने कहा कि ‘हमारी बात हो गई है मैंने अपनी बात उनके सामने रख दी है. आगे जो भी होगा अच्छा होगा.’ चुनाव लड़ने के सवाल पर पवन सिंह ने कहा, “ये समय बताएगा. कुछ भी होगा मैं आपको शेयर करूंगा.”

भोजपुरी स्टार पवन सिंह कई बार बिहार के भोजपुर से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं. इसको लेकर वे बीजेपी के कई नेताओं के संपर्क में भी थे. दस सालों का उनका इंतजार इस बार समाप्त तो हुआ लेकिन उन्हें मनचाही सीट का टिकट नहीं मिला. पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से पवन सिंह को बीजेपी ने टिकट दिया है. इसके बाद से पवन सिंह बीजेपी पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

2 मार्च शनिवार को भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। इसमें पवन सिंह को आसनसोल से उतारा गया लेकिन अगले ही दिन 3 मार्च को पवन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझपर विश्वास करते आसनसोल का प्रत्याशी घोषित किया लेकिन किसी कारण से मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *