Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बजट सत्र के बाद 6 दिवसीय दौरे पर जाएंगे यूरोप

पटना: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र कल यानी एक मार्च को खत्म हो जाएगा। बजट सत्र के खत्म होते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विदेश दौरे पर रवाना हो जाएंगे। विदेश दौरे से पहले मुख्यमंत्री पटना स्थित पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे और अपने पासपोर्ट का रिन्यूवल कराया। मुख्यमंत्री के साथ एक प्रतिनिधि मंडल भी रहेगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बजट सत्र के बाद 6 दिवसीय दौरे पर यूरोप जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और कुछ अधिकारी भी विदेश जाएंगे। मुख्यमंत्री आगामी 4 मार्च से लेकर 10 मार्च तक यूरोप की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे स्कॉटलैंड के साथ साथ अन्य यूरोपिय देशों का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री यूके में आधुनिक तरीके से बन रहे साइंस सिटी का भी जायजा लेंगे। यूरोप में करीब एक हफ्ते का समय बीताने के बाद मुख्यमंत्री वापस बिहार लौट आएंगे। मुख्यमंत्री आज पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पासपोर्ट का रिनुअल करा लिया है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *