पटना: बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा की बैठक शुरू होने से पहले सदन पोर्टिको में आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 3 मार्च की महागठबंधन की रैली में शामिल होने का न्योता दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी सीएम नीतीश के साथ पोर्टिको में ही मौजूद थे। हालांकि, नीतीश कुमार बिना कुछ बोले अभिवादन करते हुए सदन के अंदर चले गए। जबकि, इस न्योता पर सम्राट चौधरी ने कुछ प्रतिक्रिया भी जाहिर की है।
![]()
दरअसल, पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को महागठबंधन ने जन विश्वास महारैली करने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना के गांधी मैदान में होने जा रही इस महारैली में शामिल होंगे। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, दीपंकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी और डी राजा इस महारैली को संबोधित करेंगे। अब इसी रैली में शामिल होने के लिए राजद विधायक के तरफ से नीतीश कुमार को दी गई है।














Be First to Comment