Press "Enter" to skip to content

बिहार के लघु उद्यमियों को नीतीश सरकार देगी बड़ी सौगात, लार्भियों का आज होगा चयन

पटना: बिहार के लघु उद्यमियों को नीतीश सरकार आज बड़ी सौगात देने जा रही  है। बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत लार्भियों का आज चयन होगा। जो पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड रेंडमाइजेशन से होगा। इस मौके पर डिप्टी सीएम सह उद्योग मंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहेंगे। जिसकी जानकारी उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने दी है।

हिन्दुस्तान जिं़क के सीएसआर के तहत् स्थापित लघु उद्योग महिलाओं को बना रहे  उद्यमी Zinc_News :: pressnote.in

आपको बता दें बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत नीतीश सरकार राज्य के 94 लाख परिवारों को दो-दो लाख रुपये देने जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस योजना का लाभार्थी बनने के लिए आवेदक के परिवार की मासिक आय 6000 रुपये से कम होना आवश्यक है। बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी से शुरू हुए थे।

इस योजना के आवेदक का बिहार का स्थायी होना जरूरी है। उसके परिवार की मासिक आय 6000 रुपये से कम हो और उम्र सीमा 18 से 50 साल तक रखी गई है। आवेदन से लेकर लाभार्थियों के चयन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है।

आपको बता दें इस योजना का ऐलान तब हुआ था। जब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार थी।  जिसके तहत 94 लाख 33 हजार 312 गरीब परिवारों के एक-एक सदस्य को लघु उद्योग लगाने के लिए 2-2 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। लेकिन अब बिहार में नीतीश के ही नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। इस योजना का आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *