Press "Enter" to skip to content

3 मार्च को महागठबंधन की महारैली, लालू यादव, राहुल गांधी, लेफ्ट के कई नेता होंगे शामिल

पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान में 3 मार्च को महागठबंधन की ओर से महारैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और लेफ्ट के कई नेता शामिल होंगे। बुधवार को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश से करीब 10 लाख लोग इस रैली में शामिल होंगे। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर जनता में आक्रोश है, इस महारैली के माध्यम से उसे प्रकट किया जाएगा।

Purnia: महागठबंधन की महारैली में रंगभूमि मैदान से विपक्ष ने भरी हुंकार,  लोकसभा चुनाव का किया शंखनाद - Mahagathbandhan rally in Rangbhoomi Maidan  opposition roared conch shell ...

वहीं आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पूरा बिहार इंडिया गठबंधन के साथ है। इसके अलावा आरजेडी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा कि जिस प्रकार विश्वासघात किया गया है, उसे लेकर बिहार की जनता में गुस्सा है और वह परिवर्तन चाहती है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की इस महारैली को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें, कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए हैं। अपनी यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। मंगलवार को मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर जिले में रैली के दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राज्य में बिना किसी दृष्टिकोण के शासन करने और बिना किसी कारण गठबंधन सहयोगियों को बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बूढ़े हो गए हैं, न केवल उम्र के मामले में बल्कि अपनी मानसिकता के मामले में भी। हमने उनसे 10 लाख नौकरियों के अपने वादे पर काम करवाया और जब उन्होंने हमें धोखा दिया तब हम अपने इस अभियान के आधे रास्ते में थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *