Press "Enter" to skip to content

सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा: उपेंद्र कुशवाहा

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा, एनडीए के साथ मिलकर बिहार में लोकसभा की सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा पार्टी नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी। कुशवाहा मंगलवार को पटना में पार्टी के प्रथम स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

PM Modi Jammu Visit: 'कमल का कमाल... मोदी की गारंटी, 70 साल का अधूरा सपना  अब होगा पूरा'; पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से किया वादा - Many schools Jammu  University will remain
उन्होंने कहा कि हर पार्टी को जनता के बीच जाने का अधिकार है। चाहे राहुल गांधी हो अथवा तेजस्वी यादव, कहीं भी घूम लें कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है। एनडीए पहले से ज्यादा सीटों पर विजयी होकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनाएगा। इससे पहले कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ केक काटकर पार्टी का पहला स्थापना दिवस मनाया।

 

रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज पार्टी के प्रथम स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में आयोजित किया है। जहां पार्टी आगामी लोक सभा चुनाव में बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत के संकल्प के साथ जनता के बीच जाएगी। कार्यक्रम में शम्भू नाथ सिन्हा, निर्मल कुमार सिंह, बसंत पटेल, बबन यादव, खुर्शीद अहमद समेत अन्य नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपेंद्र कुशवाहा बिहार के राजनेता हैं। वह पूर्व सांसद हैं। उपेंद्र कुशवाहा का जन्म 6 फरवरी 1960 को वैशाली जिले में हुआ था। राज्य में कुशवाहा समाज में उनकी अच्छी पैठ है। उपेंद्र ने साल 2013 में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बनाई थी। साल 2021 में जनता दल यूनाइटेड में उन्होंने अपनी पार्टी का विलय कर दिया था।

हालांकि, साल 2023 में जदयू नेता नीतीश कुमार से दूरी बढ़ने के बाद वह एक बार फिर पार्टी से अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बना ली। हाल ही में उन्होंने अपनी पार्टी का नाम बदलकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा रखा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *