Press "Enter" to skip to content

सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी-तेजस्वी यादव पर बोला हम’ला, कहा- ‘कल बिहार में घूम रहे थे दो लु’टेरे’

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। सम्राट ने कहा कि कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। एक ने देश को लूटने का काम किया। तो वहीं दूसरे के परिवार ने बिहार को लूटने का काम किया। दिल्ली में बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए सम्राट चौधरी पहुंचे थे।

जीप की ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी, बगल की सीट पर राहुल... बिहार में न्याय  यात्रा की देखिए तस्वीर - tejashwi yadav rjd driving seat rahul gandhi  bharat jodo nyay yatra sasaram bihar

सम्राट चौधरी ने कहा कि कल बिहार में दो लुटेरे घूम रहे थे। देश को लूटने वाले राहुल गांधी और बिहार को लूटने वाले तेजस्वी यादव। जिनके परिवार ने सिर्फ बिहार को लूटा है। दोनों बिहार में एक साथ नजर आए। चौधरी ने कहा कि लालू यादव इस देश में लुटेरे के प्रतीक हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ेगा।

आपको बता दें कल यानी 16 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्व सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे। सासाराम में वो राहुल गांधी की जीप चलाते हुए नजर आए थे। और फिर राहुल के साथ मंच भी साझा किया था। पहले सासाराम और फिर कैमूर में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा था। और पीेम मोदी को झूठ बोलने का होल सेलर से लेकर डिस्ट्रीब्यूटर तक कह डाला था।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *