Press "Enter" to skip to content

कैबिनेट विस्तार पर सीएम नीतीश का आया रिएक्शन, कहा- समय पर होंगे सभी काम

पटना: बिहार सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कुल 9 एनडीए नेता मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब सभी की नजर कैबिनेट के विस्तार पर है। कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिएक्शन आया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समय पर सभी काम हो जाएंगे।

Nitish Kumar cabinet expansion likely on February 19 in Bihar | फ्लोर टेस्ट  के बाद CM नीतीश अब कैबिनेट विस्तार के लिए तैयार, इस दिन हो सकता है एलान

दरअसल, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद एक बार फिर एनडीए की सरकार सत्ता में आ गई है। नई सरकार के गठन के बाद जेडीयू, बीजेपी और हम से कुल 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। नीतीश कैबिनेट में जेडीयू कोटे से नीतीश कुमार, विजय चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

बीजेपी कोटे से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और प्रेम कुमार को मंत्री बनाया गया है जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हम से उनके बेटे संतोष सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली थी। सभी मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उनके बीच विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है। कुल 9 मंत्रियों को अलग-अलग कई विभागों की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

Seats divided in Bihar Cabinet between CM Nitish Kumar Samrat Chaudhary and  Vijay Kumar Sinha ann | Bihar News: बिहार में विभागों का हुआ बंटवारा, CM  नीतीश कुमार के पास पांच, BJP

ऐसे में अब कैबिनेट विस्तार का सभी इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल्द ही कैबिनेट का विस्तार कर लिए जाने की बात कही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *