Press "Enter" to skip to content

बिहार विधान मंडल की कार्रवाई शुरू, चेतन आनंद ने की नीतीश कुमार से मुलाकात!

पटना: बिहार विधान मंडल की कार्रवाई शुरू हो गई है। नीतीश कुमार आज अपना विश्वास मत पेश करने वाले हैं। इससे पहले राजद विधायक और बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को लेकर बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की है। उधर बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर भी संशय खत्म नहीं हुआ है।  नीलम देवी राजद के विधायकों की बैठक और तेजस्वी कैंप से दूर रहीं।

तेजस्वी आवास से निकल चेतन आनंद ने नीतीश से की मुलाकात? अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर भी संशय

दरअसल शनिवार शाम से चेतन आनंद तेजस्वी यादव के साथ थे। उनकी तस्वीर और वीडियो भी सामने आए। लेकिन रविवार की देर रात बड़ा सियासी ड्रामा हुआ। राजद विधायक चेतन के छोटे भाई ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।  उसके बाद रात्रि करीब 1:30 बजे बड़ी संख्या में पुलिस तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच गई और उसके बाद चेतन आनंद अपने घर पहुंच गए। तेजस्वी के आवास पर पुलिस एक्शन के बाद बवाल होता रहा। इसी बीच राजद विधायक चेतन आनंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। देर रात दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की खबर आ रही है।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *