पटना: बिहार बीजेपी की ओर से राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में धन्यवाद, सम्मान, संकल्प समारोह का आयोजन किया गया है। इस मौके पर राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में एक दिन बीजेपी की सरकार बनेगी। आज हम लोग एनडीए में है और पूरी ईमानदारी से एनडीए सरकार चलाएंगे। पर, हमलोगों का जो संकल्प है, उसको भी आगे जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा मंडल और कमंडल दोनों को साथ लेकर चलती है।
उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी और जेडीयू मिलकर बिहार की सभी 40 सीटें जीतेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि हमलोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कह दिया है कि बिहार से बालू मा’फिया, शरा’ब माफि’या और भूमि मा’फिया को समाप्त करना है। बिहार में मा’फिया राज नहीं चलेगा। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हमलोगों को नया बिहार बनाना है। बिहार में बदलाव की जरूरत है। भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन और सामाजिक सद्भाव राज्य में स्थापित करना है। बिहार का अपना पुराना गौरव हमें वापस करना है। हर क्षेत्र का विकास करना है।
Be First to Comment