Press "Enter" to skip to content

नीतीश के महागठबंधन छोड़ने से विपक्षी दलों को आगामी चुनाव में झेलना पड़ सकता हैं नुकसान

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी से लोकसभा चुनाव में किस गठबंधन को फायदा होगा, यह सवाल अभी सभी के मन में कौंध रहा है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद हुए एक सर्वे के आंकड़े जारी हुए हैं। इसमें बताया गया है कि नीतीश के महागठबंधन छोड़ने से विपक्षी दलों को आगामी चुनाव में नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं, जेडीयू के एनडीए में आने से बीजेपी नीत गठबंधन मजबूत हो गया है। आगामी चुनाव में एनडीए को इसका फायदा मिल सकता है।

नीतीश कुमार कैबिनेट सीटों के लिए बीजेपी द्वारा तय की गई एनडीए शर्तों पर लौट  आए - इंडिया टुडे

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए को लोकसभा चुनाव में फायदा होते दिख रहा है। नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने से उनके वोटर अब एनडीए की ओर मुड़ गए हैं। सर्वे में 53 फीसदी लोगों ने बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन के समर्थन में वोट दिया। जबकि आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन को महज 23 फीसदी वोट ही मिले हैं। यह सर्वे राज्य के अलग-अलग इलाकों के 4000 से ज्यादा लोगों पर किया गया।

जानकारी के मुताबिक अगर नीतीश कुमार आरजेडी और कांग्रेस के साथ ही बने रहते तो एनडीए और महागठबंधन में मुकाबला कांटे का हो सकता था। ऐसी स्थिति में 35-35 फीसदी लोग एनडीए और महागठबंधन के पक्ष में रहते।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *