Press "Enter" to skip to content

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- नफरत को मोहब्बत से काटेंगे

किशनगंज: कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत सोमवार को किशनगंज पहुंचे। जहां बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से किशनगंज में दाखिल हुए राहुल गांधी ने कहा कि ‘देश में आरएसएस और बीजेपी की नफरत और हिंसा की विचारधारा का प्रसार कर रही है। लेकिन हमारी यात्रा का हिन्दुस्तान की राजनीति पर बड़ा असर पड़ा है। लेकिन आप सबको पता है कि नफरत को नफरत नहीं काट सकता है। इसे सिर्फ मोहब्बत और प्यार काट सकते हैं। वे नफरत फैलाने की बात करते हैं तो हम लोग मोहब्बत और इज्जत की बात करते हैं।’

rahul gandhi bharat jodo nyay yatra in kishanganj bihar political crisis  and congress on nitish kumar skt | बिहार में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय  यात्रा के दौरान क्या बोले? जानिए कांग्रेस

किशनगंज के रास्ते बिहार पहुंचे सह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम में आयोजित सभा में सोमवार को कहा कि ‘न्याय यात्रा के जरिए हम देश में सामाजिक व आर्थिक न्याय की बात कर रहे हैं। क्योंकि सामाजिक न्याय व आर्थिक न्याय के बिना देश प्रगति नहीं कर सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि हम बिहार की जनता को बताने आएं हैं कि आप एक बात मत भूलिए कि जब भी देश में सामाजिक न्याय की बात हुई है तब बिहार ने ही इसकी अगुवाई की है। जब भी सामाजिक न्याय की बात होती है तो पूरा देश बिहार की ओर देखता है। ये काम आपके सहयोग के बिना नहीं हो सकता।’ राहुल गांधी ने अपने 15 मिनट के संबोधन की शुरुआत से ही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमने भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत की।  4 हजार किमी की यात्रा में पूरी हुई। अब दूसरी यात्रा नार्थ ईस्ट से शुरु हुई है। इसके जरिए हमलोगों को यह बताने आए हैं कि देश में आरएसएस व बीजेपी की विचारधारा ने हिंसा व नफरत फैला रखी है। भाई-भाई से लड़ रहा है। एक धर्म के व्यक्ति दूसरे धर्म के व्यक्ति से लड़ रहा है। भाषाओं के बीच में लड़ाई हो रही है। एक जात दूसरे जात से लड़ रहा है। हम चाहते थे कि जो ये मोहब्बत का देश है। इसमें नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुलनी चाहिए। यात्रा में हम लाखों लोगों से मिले। सेल्फी का जमाना है। हजारों लोगों के साथ सेल्फी हुई।  घंटो  हम चलते गए। किसानों, मजदूरों, छात्रों, माताओं व बहनों से बात होती थी। उनके दिल में जो दर्द व कठिनाई थी वो हमें बताते थे। हिन्दुस्तान की राजनीति पर इस यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *