Press "Enter" to skip to content

अमित शाह और जेपी नड्डा से मिलने के बाद चिराग पासवान ने दिया बयान, जानें…

पटना: बिहार में तमाम सियासी उठापटक के बीच दिल्ली में चिराग पासवान ने केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के बड़े नेता अमित शाह से मुलाकात की है. इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद थे. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि बिहार में जो सुगबुगाहट है वो सही हैं. इस बीच चिराग पासवान ने नीतीश पर सवालों की बौछार कर दी. बताया जाता है कि तीनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक यह मुलाकात चली।

दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि, लेकिन आज की तारीख में नीतीश कुमार महागठबंधन का हिस्सा हैं, अभी इस्तीफा तो दिया नहीं हैं. इसलिए पहले वो तय कर लें कि वो उससे अलग हो रहे हैं की नहीं. बिहार में मौजूद स्थिति को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) की चिंताएं रही हैं. मैंने स्पष्ट किया था कि जब तक अधिकृत जानकारी नहीं आती है तब तक कोई बयान देना सही नहीं है।

 

Share This Article
More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *