पटना: बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के लिए 25 अलग-अलग समिति बनाई गई है। इसमें अध्यक्ष सहित 220 नेताओं को जिम्मेदार दी गई है। सबसे बड़ी 35 सदस्यीय मोबिलाइजेशन कमेटी है। ये सभी सदस्य अपने नेता राहुल गांधी को यात्रा में सहयोग करेंगे। बिहार में राहुल गांधी की यह यात्रा 27 जनवरी से शुरू होगी। कांग्रेस के युवराज दो बार बिहार में दाखिल होंगे। इसकी तैयारी बिहार कांग्रेस की ओर से जोर शोर से की जा रही है।
![]()
वहीं, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने सभी कमेटी को स्वीकृति दे दी है। कमेटी में विधायक, विधान पार्षद सहित पूर्व सांसदों को भी जिम्मेदारी दी गई है। बिहार में यात्रा 27 जनवरी को किशनगंज में प्रवेश करने की संभावना है। पहले चरण में किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार सहित 7 जिलों में 425 किलोमीटर यात्रा होगी। यात्रा के दूसरे चरण में सासाराम, कैमूर, औरंगाबाद में यात्रा होगी। प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ अखिलेश सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। हम लोग पूरे तन मन और धन से राहुल जी की यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।














Be First to Comment