Press "Enter" to skip to content

बिहार में 30 सीटों पर लड़ेगी भाजपा! लोजपा के दोनों गुटों को दी जाएंगी 4 सीटें

पटना: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे का फॉर्मूला अभी तय नहीं हुआ है। मगर चर्चा है कि बीजेपी बिहार की 40 में से 30 सीटों पर खुद चुनाव लड़ेगी। बाकी की 10 लोकसभा सीटें एनडीए में शामिल अन्य दलों को दी जाएंगी। कहा जा रहा है कि लोजपा रामविलास के मुखिया चिराग पासवान और उनके चाचा एवं रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस को बीजेपी 4 सीटें देगी। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा को काराकाट समेत दो सीटें मिल सकती हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में एनडीए के लिए सीटों का बंटवारा कितना मुश्किल  है? - BBC News हिंदी

जीतनराम मांझी के खाते में गया लोकसभा सीट आ सकती है। वहीं, बीजेपी ने मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के लिए भी अभी दरवाजे खुले रखे हैं। वीआई ने अभी गठबंधन के लिए पत्ते नहीं खोले हैं। बीजेपी बिहार की कम से कम 30 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, लोजपा के दोनों गुटों को 4 सीटें ही दी जाएंगी। अगर चिराग पासवान और पशुपति पारस नहीं मानते हैं, तो उन्हें 5 सीटें भी दी जा सकती हैं।

इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी को बीजेपी अधिकतम दो लोकसभा सीटें ही देगी। इसमें कुशवाहा की परंपरागत सीट काराकाट भी शामिल है। हालांकि, आरएलजेडी ने सीतामढ़ी, झंझारपुर, सीवान, वाल्मीकि नगर, सुपौल, जहानाबाद और मुंगेर में भी चुनाव की तैयारी करी है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिंह का कहना है कि 2014 की तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी उन्हें कम से कम 3 सीटें जरूर मिलनी चाहिए।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *