Press "Enter" to skip to content

नित्य़ानंद राय का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा- मुख्यमंत्री को उनके अपने ही लोग दे रहे धोखा

पटना: इंडिया गठबंधन में अबतक कोई जिम्मेदारी नहीं मिलने पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्य़ानंद राय ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि, विपक्षी गठबंधन में नीतीश कुमार को बिल्कुल भाव नहीं मिल रहा है। नीतीश कुमार वहां अपमानित महसूस कर रहें हैं। कहने के लिए नीतीश कुछ भी बोल रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और है।केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री को उनके अपने लोग ही धोखा दे रहे हैं।

जदयू ने लालू प्रसाद को दी चेतावनी: राजद नेताओं को नीतीश कुमार पर हमला करने  से रोकें - इंडिया टुडे

नित्यानंद राय ने कहा कि ललन सिंह और विजेंद्र यादव भी उन्हें धोखा देरहे हैं। दोनों नेता कहने के लिए नीतीश कुमार के साथ दिखते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि ये लो लालू यादव के साथ मिले हुए हैं। कभी भी नीतीश कुमार के साथ बड़ा गेम कर सकते हैं। नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब समाप्त हो चुकी है। बिहार में उसका जनाधार खत्म हो चुका है। पार्टी नीतीश कुमार और लालू यादव क्या सपोर्ट करेगी जब उनकी खुद की पार्टी खत्म हो चुकी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील खान ने नीतीश कुमार के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के लिए अनिवार्य हैं। उनका गठबंधन में अहम रोल था है और रहेगा। उसके बाद नित्यानंद राय का यह बयान आया है।

भाजपा को बिहार की जनता 2024 में 40 सीट जीताने जा रही है। 2025 में एनडीए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई जा रही है। बिहार की जनता अब यही चाहती है और दिन रात भारतीय जनता पार्टी बिहार में विकास बाधित है। यह भी दावा किया कि 2025 में बिहार में बीजेपी अपनी सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, राज्य में अप’राधियों को खुलेआम छूट मिली हुई है। बीजेपी उसके खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रही है। राज्य में कोई उद्योग लगाने के लिए नहीं आ रहा है। बिहार का विकास नहीं हो रहा है। बिहार के विकास में 72 से 73 प्रतिशत पैसे केंद्र सरकार की होती है। बिहार के विकास के लिए केंद्र ने अब तक 10 लाख करोड़ बिहार सरकार को दिया है। कई ऐसी राशि भी है जिसे नीतीश कुमार ने लेने से माना कर दिया है। ऐसा कही होता है क्या? लूट भ्रष्टाचार और घोटाला ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि, बिहार की विधि व्यवस्था चौपट है। अपरा’धियों का राज स्थापित हो चुका है। अप’राधियों के सामने बिहार सरकार समर्पण कर चुकी हैं। जहां अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए, वहां अपराधियों को सरंक्षण मिल रहा है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *