Press "Enter" to skip to content

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित

पटना: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर की सोमवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनवरी में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।

Santosh Manjhi Will Be President Of Hum Party Jitan Ram Manjhi Decision In  National Council Meeting Ann | Jitan Ram Manjhi: 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष  होंगे संतोष मांझी, परिषद की बैठक में

 

फरवरी में पटना में कार्यकर्ताओं का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहना होगा। गठबंधन की ओर से पार्टी को जो भी सीट मिलेगी उस पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर गठबंधन के साथियों को जोरदार तरीके से मदद किया जाएगा।

संतोष सुमन ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को किसी भी स्थिति में हम लोगों को पंचायत से बूथ स्तर तक ले जाना चाहिए। राज्य में अभी विधि व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। जनता को हम भगवान भरोसे नहीं छोड़ सकते। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि कोई भी संगठन कार्यकर्ताओं के बल पर ही आगे बढ़ता है। हम पार्टी के पास अनुशासित कार्यकर्ताओं का एक बड़ा फौज है जिसके दम पर बिहार में कोई भी चुनाव जीता जा सकता है।

After bihar now hindustani awam morcha will contest elections in bengal  jitan manjhi will come to kolkata tomorrow | बिहार के बाद अब बंगाल में भी  चुनाव लड़ेगा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा, जीतन

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, ज्योति देवी, प्रफुल्ल मांझी, जीएस रामचंद्र दास, रामचंद्र प्रसाद सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश पांडेय, दिलीप यादव, शंकर मांझी आदि लोगों ने भाग लिया। आपको बता दें बिहार विधानसभा में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसमें पार्टी को 4 सीटों पर जीत हासिल हुईं थी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *