Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर के हुआ भारतीय मजदूर संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन

मुजफ्फरपुर जिले के को खबरा स्थित एक निजी होटल में भारतीय मजदूर संघ संबंध उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स ऑर्गनाइजेशन एवं उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन का त्रैवार्षिक अधिवेशन हुआ। जहां गिरीश चंद्र आर्या, विजय कुमार सिन्हा, राहुल वत्स एवं अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। तथा उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया।

जिसमें भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय वित्तीय विभाग प्रभारी गिरीश चंद्र आर्या, अखिल भारतीय ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री राहुल वत्स, बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष सोहेल अहमद, पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, संजय सिन्हा ,महामंत्री बीएमएस बिहार प्रदेश इकाई, धर्मदास शुक्ला संगठन मंत्री बीएमएस, कुढ़नी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार मुख्य समन्वयक UBGBOO/WO,  लक्ष्मी नारायण सिंह संरक्षक UBGBOO/WO आदि गणमान्य जन मंचासीन थे। 

जहां गिरीश चंद्र आर्या ने विश्व पटल पर बढ़ते भारतीय प्रभाव एवं भारतीय मजदूर संघ के शक्ति का परिचय दिया। वहीं  विजय सिन्हा ने अर्थव्यवस्था में बैंक की महत्ता का उल्लेख किया, बैंक के अध्यक्ष सोहेल अहमद ने बैंक के शत प्रतिशत डिजिटल होने के तरफ द्रुतगामी रफ्तार से परिचय करवाया तथा राहुल वत्स ने कर्मचारी हित में किए जाने वाले संगठन के प्रयासों का विवरण दिया।

साथ ही, कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें मनीष कुमार एवं केशव कुमार सिंह को ऑफिसर्स ऑर्गेनाइजेशन का तथा अर्जुन सिंह अकोदिया, भृगुनाथ सिंह को वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन का महामंत्री और अध्यक्ष सर्वसम्मति से चयनित किया गया।  मौके पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के 14 क्षेत्रीय कार्यालयों के लगभग 400 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *