पटना: लोकसभा चुनाव 2024 ये पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में 24 दिसंबर को एक रैली को संबोधित करेंगे। नीतीश कुमार की बनारस में होने वाली रैली को लेकर बयानबाजी भी शुरू हो गई। इस बीच बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने नीतीश कुमार की बनारस में होने वाली रैली को लेकर तंज कसा है। साथ ही जेडीयू को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।

बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि जेडीयू का हाल क्या है, ये पूरे देश के लोगों को पता है। जेडीयू डूबती नैया है और एक-एक करके बड़े नेता पार्टी को छोड़कर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब ये स्थिति डूबती नैया की हो रही है तो इनको लग रहा है कि अब कुछ नया करना चाहिए। नीरज बबलू ने दावा करते हुए कहा कि बनारस में जाने का मतलब है कि सिर्फ और सिर्फ ये लोगों के बीच आना चाहते हैं।
नीरज कुमार बबलू ने यह भी कहा कि जिस तरीके से विधानसभा में नीतीश कुमार ने भाषण दिया था तो पूरे देश में इनकी किरकिरी हुई थी। इनसे बचने के लिए रैली का नया तरीका ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक रही बात दूसरे राज्य में रैली और चुनाव लड़ने की तो ये पहले भी करके देख चुके हैं, जमानत तक नहीं बचती है। ये फिर भी अंतिम प्रयास कर रहे हैं।















Be First to Comment