Press "Enter" to skip to content

सदर अस्पताल मुजफ्फरपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का हुआ उद्घाटन

मुजफ्फरपुर जिले के सदर अस्पताल में महीनों के इंतजार के बाद अब महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर यानी वन रूफ का शुभारंभ हुआ। जहां सोमवार को जिलाधिकारी प्रणव कुमार और सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। भवन बन जाने से उन महिलाओं को तात्कालिक रूप से अब आश्रय मिलेगा जो रेस्क्यूड या किसी रूप में पीड़ित हैं। साथ ही एक ही छत के नीचे कानूनी, स्वास्थ्य, सामाजिक एवं भावनात्मक परामर्श के साथ-साथ पुलिस सुरक्षा भी मिलेगी।वहीं जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया की वन स्टॉप सेंटर जिले में पहली बार सदर अस्पताल के प्रांगण में खुला है जिससे महिलाओं को बेहतर इलाज मिलेगा, अगर कोई महिला स्वास्थ्य से पीड़ित है तो उसे तत्कालीन रूप से वन स्टॉप सेंटर में भर्ती कराकर चिकित्सक द्वारा सही तरीके से इलाज कराया जायेगा। वन स्टॉप सेंटर में 5 बेड लगाए गए है और यह सेंटर पुरे सप्ताह 24 घंटा सेवा के साथ खुली रहेगी।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *