Press "Enter" to skip to content

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर बोला हमला, कहा- ‘बिहार आने वाला था धीरज साहू का काला धन’

पटना: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 300 करोड़ से ज्यादा कैश की बरामदगी से देश की सियासत में हलचल मचा हुआ है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की करवाई अभी जारी है। माना जा रहा है कि 350 करोड़ से ज्यादा नगद का खुलासा अभी तक हो चुका है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इसे लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि ये पैसे कांग्रेस के पास जाने वाले थे जिनमें से कुछ पैसे बिहार भेजना था। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अभी तक मात्र 300 करोड़ जब्त हुए हैं, उनके पास दो-चार हजार करोड़ रखे होंगे। रविवार को उन्होंने इतने पैसों की बरामगदी पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से सवाल पूछा था।

धीरज साहू किस गांधी के एटीएम थे...,' 300 करोड़ मिलने के बाद कांग्रेस पर  अमित मालवीय का हमला - dheeraj sahu ed raid notes recover amit malviya  attack on congress ntc - AajTak

धीरज साहू के आवास और कंपनी के ठिकानों पर आज सोमवार को छठे दिन कार्रवाई चल रही है। आयकर विभाग की टीम जुटी हुई है। वहां से जो दस्तावेज मिले हैं उनकी जांच चल रही है और सीजर लिस्ट बनाया जा रहा है। माना जा रहा है कि धीरज साहू को अब समन जारी कर बुलाया जाएगा और उनसे पैसों का हिसाब मांगा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के अन्य दल इस कैश खुलासा कांड को लेकर कांग्रेस पर चोट कर रहे हैं।

इस बीच सोमवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि भले ही अभी तक 300 करोड़ मिले हैं लेकिन, उनके पास  दो-चार हजार करोड़ होंगे। पैसे के बल पर कांग्रेस पार्टी सोच रही है कि नरेंद्र मोदी को हरा देगी तो वह समझ ले कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि ये पैसे कांग्रेस के पास ही जाने वाले थे।  इनमें से कुछ रुपए बिहार भी जाने वाले थे जिनका आगामी चुनाव का समय उपयोग किया जाता।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *