Press "Enter" to skip to content

आज लग रहा जनता दरबार, सीएम नीतीश कुमार सुनेंगे इन विभागों की शिकायत

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता दरबार लगा रहे हैं। इससे पहले बीते सोमवार को पत्र जारी कर जनता दरबार लगाने की सूचना दी गई थी लेकिन सीएम की तबीयत नासाज होने के कारण जनता दरबार आयोजित नहीं हो पाया था। लेकिन अब नीतीश कुमार पूरी तरह से स्वस्थ है, इसलिए आज जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

bihar cm nitish kumar janta darbar elderly started crying while complaining  in front of chief minister - जनता दरबार में 1542 रुपये के लिए लगाई फरियाद,  सीएम नीतीश के सामने रो पड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आज स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, कला संस्कृत एवं युवा विभाग समेत अन्य विभागों की शिकायतों को सुनेंगे और उसका निपटारा करेंगे।

बिहार : नीतीश कुमार का दोबारा 'जनता दरबार' शुरू करने का क्या है मक़सद - BBC  News हिंदी

बताया जाता है कि, जनता दरबार कार्यक्रम में संबंधित विभाग के मंत्री में मौजूद रहेंगे और इस दौरान मुख्यमंत्री लोगों की समस्या को सुनने के बाद ऑन द स्पॉट ही उनकी समस्या के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देंगे। जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर कैबिनेट के ओर से सभी जिला अधिकारियों को पत्र भी जारी किया गया है। इसके बाद अब आज जनता दरबार कार्यक्रम लगाया जा रहा है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *