Press "Enter" to skip to content

हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, सीएम नीतीश कुमार ने तैयार किया 2025 का प्लान

पटना: बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2025 के लिए जनहित का एक अहम टारगेट सेट किया है। तय किया गया है कि इसके पहले सूबे के हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा दिया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय योजना की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हर हाल में हर खेत तक सिंचाई का पानी निश्चय योजना वर्ष 2025 के पहले पूरी करें। कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिये हम स्वयं स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

corona effect big hit on water scheme to every field in bihar officials not  able to go to village for technical survey - हर खेत को पानी योजना पर कोरोना  की बड़ी

मुख्यमंत्री ने एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में सात निश्चय-2 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी योजना की समीक्षा की। लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश अफसरों को दिया। कहा कि पिछली बैठकों में इसके संबंध में एक-एक बात पर चर्चा हुई थी। संबद्ध अधिकारियों और अभियंताओं के साथ बैठक कर तेजी से काम को आगे बढायें। स्थल पर भी जाकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करें।

Review Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की 'हर खेत तक सिंचाई का

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 से 2020 में सात निश्चय-1 योजना को पूर्ण किया गया। वर्ष 2020-2025 के लिए सात निश्चय-2 योजना पर काम किया जा रहा है। हर खेत तक सिंचाई का पानी लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय के अंदर पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम करें। जितनी जल्द हो सके, हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचा दें। पहाड़ की तलहट्टी में जल संचयन क्षेत्र को विकसित करने का भी निर्देश दिया।

Farmers News Water Reached 20 Thousand Farms Without Electricity Connection  Know How Energy Is Generated ANN | MP News: बिना बिजली कनेक्शन के 20 हजार खेतों  तक पहुंचा पानी, जानें MP के

नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए और उनके हित में हम निरंतर काम करते हैं। आगे भी किसानों के हित में लगातार काम करते रहेंगे। जल संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिये वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत की गयी है। जल और हरियाली है, तभी सभी का जीवन सुरक्षित है। समीक्षा बैठक में सीएम नीतीश कुमार। मंत्री विजय कुमार चौधरी, संजय कुमार झा और बिजेन्द्र प्रसाद यादव मौजूद रहे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *