Press "Enter" to skip to content

पूर्वी क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में सीएम नीतीश, बिहार और झारखंड के जुड़े मुद्दे पर करेंगे चर्चा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 10 दिसंबर को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को  साढ़े ग्यारह बजे एक अने मार्ग में समीक्षा बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के सहयोगी और संबंधित विभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे।

नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक, वन-पर्यावरण व जलवायु और श्रम संसाधन विभाग का  रिव्यू करेंगे CM, cm-nitish-kumar-review-meeting-in-patna

पूर्वी क्षेत्रीय विकास परिषद की बैठक में झारखंड सरकार भी शामिल होगी। माना जा रहा है कि इसमें बिहार और झारखंड के जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा होगी। संयुक्त बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद पिछले 22 साल से पेंशन बंटवारा का मुद्दा लटका है। वहीं, राज्य में कृषि विकास एवं मानव संसाधन को प्रशिक्षित किए जाने, विशेष राज्य का दर्जा सहित अन्य बिंदुओं पर विमर्श होने की संभावना है।

इसके अलावे बैठक में पूर्वी राज्यों के बीच आर्थिक विकास एवं नक्सल उन्मूलन तथा परिवहन के विस्तार को लेकर आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इस बैठक में शीर्ष स्तर पर चर्चा के बाद राज्य हित में नई पहल किए जाने को लेकर निर्णय भी लिए जा सकते है। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में पूर्वी राज्यों के बीच आर्थिक विकास एवं नक्सल उन्मूलन तथा परिवहन के विस्तार को लेकर आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

Chief Minister Nitish Kumar will hold a review meeting regarding the  Eastern Regional Development Council meet to be by 10 December - पूर्वी  क्षेत्रीय विकास परिषद की मीटिंग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर बिहार सरकार की ओर से पूरी तैयारी की गई है। बिहार सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 43 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी है। इनकी तैनाती 6 दिसंबर से कर दी गई है। कार्यक्रम की समाप्ति तक के लिए गृह (कारा) विभाग में की गयी है। इन्हें बैठक को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *