Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार, इस दिन लगेगा जनता दरबार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार हुई है। ऐसे में सीएम अपनी तबीयत में सुधार के बाद एक बार फिर से जनता दरबार शुरू हो रहा है। जिसमें राज्य के आम आवाम की समस्याओं के समाधान के लिए नीतीश कुमार लोगों के बीच उपलब्ध होंगे। सोमवार यानी 4 दिसंबर को नीतीश कुमार जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर कैबिनेट विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है।

बिहार : नीतीश कुमार का दोबारा 'जनता दरबार' शुरू करने का क्या है मक़सद - BBC  News हिंदी

दरअसल, कैबिनेट विभाग के अपर सचिव निशीथ वर्मा ने जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर पत्र भेजकर सभी जिलाधिकारियों को जानकारी दी है। इसके साथ ही इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। अधिसूचना और डीएम को भेजे गये पत्र के मुताबिक 4 दिसंबर को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन महीने के पहले सोमवार के लिए निर्धारित विभागों और विषयों से संबंधित मामले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित समय पर इन विभागों से जुड़ी आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

Inside Nitish Kumar's Janata Darbar - Rediff.com

मालूम हो कि, इससे पहले सीएम नीतीश कुमार राजगीर महोत्सव के समय बीमार हो गए थे। उसके बाद यह आयोजन स्थगित था। स्वस्थ होकर नीतीश कुमार फिर से जनता दरबार में शामिल होकर लोगों की समस्या सुनते हैं और अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर समाधान करवाते हैं।  ऐसे में अब सोमवार को एक बार फिर सीएम लोगों की समस्या को सुनते हुए नजर आएंगे।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *