Press "Enter" to skip to content

नित्यानंद राय ने महागठबंधन की सरकार पर बोला हमला, कहा- नीतीश की पार्टी खंड-खंड हो जाएगी

पटना के बापू सभागार में शनिवार को आयोजित झलकारी बाई जयंती समारोह को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने महागठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झलकारी बाई पर किसी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस ने उनकी अनदेखी की। लेकिन अटल बिहार वाजपेयी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार में उन पर डाक टिकट जारी हुआ था।

बिहार में क्या फिर होने वाला है बड़ा सियासी खेल? नीतीश कुमार की विधायकों से  वन टू वन मीटिंग - Patna Bihar big political game going to happen again in  Bihar Nitish

नित्यानंद ने दावा किया कि जेडीयू टूटने वाली है। नीतीश की पार्टी खंड-खंड हो जाएगी। बिहार की राजनीति नया मोड़ लेगी। उन्होंने कहा कि ललन सिंह, बिजेंद्र यादव सब तेजस्वी के साथ चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कब आपा खो जाते हैं, उन्हें पता नहीं रहता। वे दबाव मे हैं। जदयू साफ हो जाएगा। 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत तय है। मोदी सरकार गरीबों को खुशियां दे रही है। मगर पीएम नरेंद्र मोदी को कुछ से कुछ बोला जा रहा है। उन्हें अशुभ, पनौती कहा जा रहा है। देश के गरीब इसका बदला वोट से लेंगे। यह गरीबों का अपमान है।

नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस की सरकार रही है। 95 फीसदी इनका शासन रहा है। मगर ये आज विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं, बल्कि विशेष सरकार चाहिए। तभी सूबे की गरीबी दूर होगी। लालू को परिवार, नीतीश को खुद पसंद है। बिहार को ओम नमः शिवाय कहने वाला पसंद है।

उन्होंने कहा कि बिहार के करोड़ों लोगों ने राज्य छोड़ दिया है। ट्रेन की भीड़ इसे साबित करती है। लालू-नीतीश इसका कारण बताएं। बेरोजगारी, अपराध के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। अपराधी भय का वातावरण बनाए हुए हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *