Press "Enter" to skip to content

बिहार में एक बार फिर पोस्टर वार; अर्जुन के रूप में दिखे सम्राट चौधरी, बताया भावी मुख्यमंत्री

पटना: बिहार में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। राजधानी पटना में प्रदेश कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी को जन्मदिन की बधाई दी गई है। साथ ही उन्हें राज्य का भावी मुख्यमंत्री भी बताया गया है। साथ ही सम्राट चौधरी को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है। इस पोस्टर को राष्ट्रीय यादव विचार मंच की ओर से लगाया गया है। बता दें कि आज सम्राट चौधरी का जन्मदिन है। इस मौके पर कार्यकर्ता सम्राट चौधरी को अपने-अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में पोस्टर के जरिए भी सम्राट चौधरी को बधाई दी गई है। पोस्टर पर राष्ट्रीय यादव विचार मंच के अध्यक्ष और बीजेपी नेता रितिक यादव की तस्वीर है। उन्हीं के नाम पर इस पोस्टर को लगाया गया है। पोस्टर में लिखा गया कि बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी, बिहार को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निवेदक में राष्ट्रीय यादव विचार मंच लिखा गया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर जो पोस्टर लगा है उसमें रथ पर सवार सम्राट चौधरी को अर्जुन बनाया गया है तो खुद रितिक यादव कृष्ण बनकर उनके रथ पर सारथी बने हुए हैं।

 

गौरतलब है कि गोवर्धन पूजा पर बिहार में यदुवंश पर दावेदारी का सियासी संग्राम छिड़ गया। भाजपा ने पहली बार नित्यानंद राय को आगे कर गोवर्धन पूजा पर यदुवंशियों का मिलन समारोह बापू सभागार में आयोजित किया, जबकि लालू प्रसाद ने भाजपा की पहल को यदुवंश को खंडित करने की साजिश करार दिया। इस बीच नित्यानंद राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू प्रसाद को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *