Press "Enter" to skip to content

“राम-कृष्ण के वंशज मिलकर भाजपा की सरकार बनाएंगे, रावण-कंस रूपी सरकार का खात्मा करेंगे”: सम्राट चौधरी

पटना: बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर नीतीश कुमार और महागठबंधन सरकार पर हमला बोला है। राजधानी पटना के बापू सभागार में बीजेपी की ओर से आयोजित यदुवंशी सम्मेलन में सम्राट चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज बिहार में सरकार चीरहरण कर रही है और यादव समाज के लोग चीरहरण का बदला लेगी। सम्राट चौधरी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक कृष्ण का वंशज और दूसरा राम का वंशज है। राम और कृष्ण के वंशज मिलकर भाजपा की सरकार बनाएंगे और रावण और कंस रूपी सरकार का खात्मा करेंगे।

बिहार: क्या होगा महागठबंधन का भविष्य? - BBC News हिंदी

सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि नीतीश के राज में शराब की गंगा बह रही है। नीतीश कुमार ने 11 गुणा लोगों को शराबी बना दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह वाराणसी में महादेव को,अयोध्या में भगवान राम को स्थापित किया गया, उसी तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण को स्थापित किया जाएगा।वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव व आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर हमला बोला है। नित्यानंद राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दिनों सदन के अंदर नीतीश कुमार ने महिलाओं को लेकर क्या-क्या बोल गए। बिहार विधानसभा में द्रौपदी का चीरहरण हुआ। सदन में मौजूद तेजस्वी यादव रोकने की बजाय चुप रहे। नित्यानंद राय ने आरजेडी प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू जी ने यादवों को भय का विषय बनाया। यदुवंशी को सोचना होगा कि वो किसके साथ खड़े रहेंगे।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *