Press "Enter" to skip to content

“नीतीश कुमार मजबूती से चला रहे सरकार” सीएम बनने की बात पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज अपना 34 वां जन्मदिन माना रहे हैं। इसको लेकर उन्हें देशभर से बधाई मिल रही है। इसी कड़ी में आज जब राजद दफ्तर में तेजस्वी यादव पहुंचे तो उनसे सवाल किया गया कि -क्या आप खुद को मुख्यमंत्री के रूप में मानते हैं। जिसके जवाब में तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कहा कि – हमारी ऐसी कोई इच्छा नहीं है, महागठबंधन की सरकार काफी मजबूती से चल रही है।

Bihar Top 10 News today 16 March 2023 Tejashwi Yadav CBI HC Manish Kashyap  Vidhan Sabha - Bihar Top 10 News: तेजस्वी यादव की 25 मार्च को पेशी,  विधानसभा में RJD ने शिक्षामंत्री को घेरा , बिहार ...

दरअसल, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज 34 साल के हो गए हैं। इस मौके पर  राजद कार्यालय में खासा तैयारी की गई है। पार्टी कार्यालय को बैलून एवं बल्ब से सजाया गया। इसी दौरान तेजस्वी यादव वहां पहुंच कर केक काटा। उसी दौरान तेजस्वी से सवाल किया गया कि बिहार की जनता आपको भावी मुख्यमंत्री के रूप में देख रही है तो उन्होंने कहा कि – नहीं – नहीं ये कोई सवाल नहीं है। हमारा सरकार महागठबंधन की सरकार नीतीश जी के नेतृत्व में बड़े ढंग से ऐतिहासिक कदम और ऐतिहासिक निर्णय और फैसले ले रहे हैं यह देश को दशा – दिशा दिखाने का काम किया जा रहा है।

इसके आलावा नौकरी को लेकर तेजस्वी ने कहा कि – हमारी कोशिश भी होगी की हमारे युवा भाई को अधिक से अधिक मौके मिले। मौका जब मिलेगा तो युवा अपने दम पर खड़ा रहेगा। हमारी सरकार ही सामाजिक न्याय और आर्थिक न्याय वाली है। इसलिए हम सभी लोगों का ख्याल रखते हैं। आज ,हमारे जन्मदिन पर बड़ा काम हो रहा है। यह काफी बेहतर है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *