Press "Enter" to skip to content

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर निः शुल्क मेडिकल जांच कैंप का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर में पंजाब नैशनल बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 30 अक्टूबर से 05 नवंबर तक मनाया जा रहा हैं। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर मण्डल कार्यालय के सभागार में आज 2 अक्टूबर गुरुवार को निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

मेडिकल कैंप का उद्घाटन मंडल प्रमुख संजय सिन्हा द्वारा किया गया। मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक भ्रष्टाचार उन्मूलन के साथ- साथ कर्मचरियों को अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने का भी सन्देश देता है। स्वस्थ समाज की कल्पना स्वस्थ शरीर के बिना संभव नहीं है। हमें अपने कर्त्तव्य का पालन करने के साथ ही अपने स्वास्थ का भी ख्याल रखना चाहिए।

इस अवसर पर मंडल प्रमुख संजय सिन्हा, उप मंडल प्रमुख जकी अहमद, मुख्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता, सहित मंडल कार्यालय के कर्मचारी, कई भूतपूर्व कर्मचारी और स्थानीय शाखाओं के अन्य कई कर्मचारीगण उपास्थित रहे।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *