Press "Enter" to skip to content

चुनाव लड़ने नीतीश यूपी के फूलपुर क्यों जा रहे? चिराग पासवान ने बता दी वजह …..

पटना: राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार से सीएम नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के फूलपुर से एनडीए को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरेंगे। यूपी के नेताओं के साथ पटना में उनकी बैठक भी इसे लेकर हुई। जदयू के भीतर इसे लेकर तैयारी करने की बात कही जा रही है। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इसे लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने  सीएम के बिहार छोड़कर यूपी से चुनाव लड़ने की वजह भी बताई है।

नीतीश कुमार को 2024 चुनाव में यूपी की फूलपुर सीट से क्यों लड़ाना चाहती है  JDU? - nitish kumar contest from phulpur lok sabha seat prayagraj jdu  national ambition ntc - AajTak

रविवार को हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने कई इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। चिराग पासवान ने कटाक्ष किया कि नीतीश कुमार बिना चुनाव लड़े ही पिछले 18 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं। कारण यह है कि बिहार के किसी भी सीट पर चुनाव लड़ते तो उनकी जीत नहीं होती।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर सेफ गेम खेलने की तैयारी की है। लोकसभा के लिए वह बिहार के किसी भी सीट पर लड़ते हैं तो उनकी करारी हार होगी। इसीलिए नीतीश कुमार बिहार के बाहर दूसरे प्रदेश में अपने लिए जीत की बेहतर संभावना की तलाश कर कर रहे हैं। उन्हें यह भी चिंता है कि लोकसभा चुनाव हार गए तो इंडिया गठबंधन में भी किरकिकी हो जाएगी। अभी तक यह भी तय नहीं हो सका है कि सीएम चुनाव लड़ेंगे भी या नहीं।

चिराग पासवान ने बिहार की विधि व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर का बुरा हाल है।  बिहार नीतीश कुमार के हाथों से निकल चुका है। वह इसे संभाल नहीं पा रहे हैं। इस वजह से अपरा’धियों का बोलबाला हो गया है। राज्य में  आए दिन लगातार लू’ट, ह’त्या, अप’राध और बला’त्कार जैसी आप’राधिक  घ’टनाएं होती रहती हैं। लेकिन सरकार इन पर रोक लगाने में विफल हैं।

आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह द्वारा हिंदू देवी दुर्गा जी को काल्पनिक बताने पर चिराग ने उनपर भी हमला किया। कहा कि यह लोग चर्चा में बने रहने के लिए हमेशा विवादित बयान देते रहते हैं। कभी सनातन धर्म को गाली देते हैं तो कभी रामचरितमानस पर सवाल करते हैं तो कभी दुर्गा पर विवादित बयान देते हैं। यह उनकी पार्टी की सोची समझी रणनीति है। लेकिन जनता सबकुछ समझ रही है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *