Press "Enter" to skip to content

पर्यटन विभाग के तहत तेजस्वी सरकारी दौरे पर पहुंचे जापान, दुनियाभर के पर्यटकों को बिहार बुलाया

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम के साथ साथ पर्यटन मंत्री का दायित्व संभाल रहे तेजस्वी यादव जापान के दौरे पर हैं। पर्यटन विभाग तहत तेजस्वी सरकारी दौरे पर जापान पहुंचे हैं। जापान के टोक्यो में जाटा की ओर से आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय ट्रैवेल शो में उन्होंने इन्क्रेडिबल इंडिया और बिहार पैवेलियन की संयुक्त रूप से शुरूआत की। तेजस्वी ने कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर की हैं।

tejashwi yadav on japan tour invites tourists from all over the world to  visit bihar axs | PHOTOS: जापान के दौरे पर तेजस्वी यादव, दुनिया भर के  पर्यटकों को बिहार आने का

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने बिहार में बौद्ध सर्किट से जुड़े पर्यटन स्थलों की जानकारी दी और दुनिया भर के पर्यटकों का बिहार आने का न्योता दिया। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सभ्यता और संस्कृति की जड़ें गहरी हैं। यह कई धर्मों की जन्मस्थली और आध्यात्मिक जागृति की भूमि है। इसीलिए महान तीर्थयात्रियों को यहां इतिहास का खजाना मिला है।

tejashwi yadav on japan tour invites tourists from all over the world to  visit bihar axs | PHOTOS: जापान के दौरे पर तेजस्वी यादव, दुनिया भर के  पर्यटकों को बिहार आने का

उन्होंने कहा कि बिहार की संस्कृति से रूबरू होने की चाह रखने वाले दुनिया भर के पर्यटकों का बिहार में स्वागत है। बता दें कि तेजस्वी के इस जापान दौरे में उनके साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद हैं। बिहार पैवेलियन के जरिए चार दिनों तक राज्य के पर्यटन स्थलों की ब्रांडिंग की जाएगी। बड़ी संख्या में पर्यटक बौद्ध स्थलों की जानकारी लेने के लिए बिहार पैवेलियन पहुंच रहे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *