Press "Enter" to skip to content

बीजेपी में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और सुशील मोदी के गुटों में चल रही प्रतिस्पर्धा: तेजस्वी यादव

पटना: डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बिहार बीजेपी में गुटबाजी का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश बीजेपी के अंदर कई गुट हैं। ये लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। राज्य में पार्टी का नेता कौन होगा इस पर तनातनी चल रही है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और सुशील मोदी अपने अलग-अलग गुट लेकर बैठे हैं। इनमें आपस में ही प्रतिस्पर्धा चल रही है। तेजस्वी के इस बयान ने सियासी गलियारों में गर्माहट पैदा कर दी है।

Rajasthan Election: factionalism increased BJP tension in Rajasthan how  many will enter Congress - राजस्थान में गुटबाजी ने बढ़ाई BJP की टेंशन,  वसुंधरा समर्थक को नोटिस; कितनों की होगी ...

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रदेश बीजेपी पर हमला किया। चौथे कृषि रोडमैप पर विपक्ष के सवाल उठाए जाने पर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वालों को जो बोलना है वो बोलते रहें, इससे कोई मतलब नहीं है। उनका काम ही अफवाह और झूठ फैलाना है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी में गुटबाजी का भी दावा कर दिया।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार बीजेपी में अलग-अलग गुट हैं। बीजेपी में नेता कौन होगा इसपर आपस में ही तनातनी चल रही है। सम्राट चौधरी का अलग ग्रुप है। विजय सिन्हा का अलग ग्रुप है। एक सुशील मोदी का ग्रुप है। सांसदों का अलग गुट है। इन लोगों का झूठ बोलने के लिए आपस में ही कंपीटिशन है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अब तक के सभी कृषि रोडमैप का लाभ किसानों को और राज्य को मिला है। ये अलग बात है कुछ लोगों को नहीं दिख रहा है। विपक्ष द्वारा बिहार में जंगलराज की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उसी जंगलराज को दिल्ली से उखाड़ फेंकना है। वैशाली में पुलिस मुठभेड़ पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा द्वारा उठाए गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि एसपी ने पूरे मामले को स्पष्ट कर दिया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *