Press "Enter" to skip to content

सोशल मीडिया पर नहीं होगा जनता दरबार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण; जानिए क्या है वजह

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जनता दरबार बुलाया है और हर बार जनता दरबार का लाइव प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर करवाया जाता है लेकिन अब नीतीश कुमार ने फैसला किया है कि जनता दरबार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 3 सप्ताह बाद आज जनता दरबार कर रहे हैं इसको लेकर सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि इस जनता दरबार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर मुख्यमंत्री आवास से अभी तक कोई लिंक नहीं दिया गया है। लिहाजा इस कार्यक्रम के लाइव किए जाने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है और कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार कार्यक्रम लाइव नहीं होगा।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *