Press "Enter" to skip to content

किसान नेता राकेश टिकैत का तीन दिवसीय बिहार दौरा; किसानों की सभा को करेंगे संबोधित 

पटना: देश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे तमाम राजनीतिक दल के नेता अपनी चुनावी रणनीति को अमली जामा पहनाने में जुट गए हैं। एक तरफ बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी केंद्र के नेताओं को बुलाकर पटना में बड़ा सम्मेलन कर रही है तो दूसरी तरफ अब महागठबंधन की सरकार ने भी दुर्गा पूजा के बाद चुनाव प्रचार में जुटने की बात कह रही है।  जानकारी के मुताबिक किसान नेता राकेश टिकैत तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

चौथा कृषि रोड मैप में बढ़ेगी किसानों की आमदनी, जानिए क्या है सरकार का प्लान

 

मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार जल्द ही चौथा कृषि रोड मैप लाने वाली है। इसका उद्घाटन 18 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू करेंगी। वहीं इससे पहले किसानों के नेता राकेश टिकैत तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। इस बीच राकेश टिकैत 7 अक्टूबर को आरजेडी के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के क्षेत्र रामगढ़ के सिसौढ़ा और रोहतास के मलिया बाग में किसानों की सभा को संबोधित करेंगे। 8 को कैमूर के भभुआ में उनका कार्यक्रम है। मसोई में टिकैत किसानों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को औरंगाबाद के गांधी मैदान में टिकैत की सभा है।

सुधाकर सिंह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को यह जानकारी दी है। सुधाकर सिंह ने लिखा है कि- “सभी किसान भाईयों से आग्रह है कि किसानों की इस बहुमूल्य लड़ाई में अपना बहुमूल्य योगदान दें”। सुधाकर सिंह कहते हैं कि किसानों से जुड़ा सवाल वे पहले भी उठाते रहे हैं। बिहार में मंडी कानून लागू करने, जमीन के सवाल और अनाज का उचित मूल्य दिए जाने के सवाल पर राकेश टिकैत आ रहे हैं। यह सवाल न तो सत्ता पक्ष, न विपक्ष, न राजनीतिक का है, यह सवाल किसानों के जीवन-मरण का सवाल है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *