Press "Enter" to skip to content

बिहार: पर्यटन विभाग में 7 और 8 अक्टूबर को टूरिज्म एन्ड ट्रैवल फेयर का होने जा रहा आयोजन

बिहार: पर्यटन विभाग में 7 और 8 अक्टूबर को टूरिज्म एन्ड ट्रेवल फेयर का आयोजन होने जा रहा है। इन दो दिनों में देश के आठ से अधिक राज्यों के टूर ऑपरेटर शामिल होंगे। इस दौरान बिहार के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि बाहर से अधिक संख्या में पर्यटक यहां आ सके।

पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक नंदकिशोर ने दी यह जानकारी। वहीं 7 अक्टूबर को बिहार में पहले ट्रैवेल और टूरिज्म फेयर का शुभारंभ होगा। दो दिनों ( 7-8 अक्टूबर) तक तक ज्ञान भवन, सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में आयोजन होगा। भारत, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, बिहार के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड राज्य के साथ उत्तर पूर्व के राज्यों के पर्यटन विभाग ने भी भागीदारी हेतु सहमति दी है। इस आयोजन में 10 भारतीय राज्यों से 125 से अधिक प्रतिभागी व बिहार से 1000 से अधिक टूर ऑपरेटरों और ट्रैवल एजेंटों की भागीदारी की संभावना है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *