Press "Enter" to skip to content

कान में रूई डाल सबकुछ बर्बाद होता देख रहे नीतीश कुमार, डूब गया पूरा का पूरा जदयू: आरसीपी सिंह

नालंदा: भाजपा नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि आपलोग याद कीजिए 6 अगस्त को मैंने जब उस पार्टी को छोड़ा था तो क्या कहा था। मैंने कहा था – जदयू डूबता हुआ जहाज है। तो हमारा पुतला उस पार्टी ने पूरे बिहार में जला दिया। लेकिन आज तो पूरा का पूरा डूब गया जी।

नीतीश कुमार का NDA में स्‍वागत है...', केंद्रीय मंत्री का जदयू को एनडीए में  शामिल होने का खुला ऑफर - union minister pashupati paras says cm nitish kumar  welcome to join nda

दरअसल, जदयू में पिछले कुछ दिनों से लगातार टूट की खबरें आ रही है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के विवाद को लेकर अब तरह तरह की बातें कही जा रही है। इसी कड़ी में अब भाजपा के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि – जिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से उसके मंत्री का मुख्यमंत्री के सामने लड़ाई हो जाए तो पार्टी में कुछ बचा हुआ है। इस तरह की बात होती है तो पूरे के पूरे कार्यकर्ता नाराज हो जाते है।

आरसीपी ने कहा कि जदयू में स्थिति और भी ख़राब होगी। ये बढ़िया है नीतीश बाबू ने कुकर्म किया है अपने सामने सबकुच देख लीजिए। आज आपके आखों के सामने क्या कुछ हो रहा है। यह सबकुछ देख लीजिये। आज क्या हाल हो रहा है। उनके सामने पार्टी बर्बाद हो रहा है। वो चुपुचाप देख रहे हैं।

बिहार के विधायक सुदर्शन के तरफ से मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा ह’त्या करवाए जाने के मामले में आरसीपी सिंह ने कहा कि – देखिए जो बरबीघा के विधायक है। वो एक सम्मानित पद पर है। उनको कुछ ऐसा महसूस हो रहा होगा तभी बोल रहे हैं। यह तो सोचने की बात है कि मुख्यमंत्री जी क्या कहते हैं सुशासन बाबू। कानून का राज। ऐसे में उनका जो विधायक है वह उनकी ही मंत्री से और असुरक्षित महसूस कर रहा है। नीतीश बाबू कब तक कान में रूई डाले रहिएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *